फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than ten acres of crops were submerged due to a canal breach in Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार में माइनर कटने से दस एकड़ से अधिक फसल डूबी

Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
More than ten acres of crops were submerged due to a canal breach in Khutar.
खुटार के गांव हरनहाई में खेतों में भरा नहर का पानी। स्रोत : ग्रामीण  
खुटार। गांव हरनहाई के पास माइनर कट जाने से कई किसानों की गेहूं, गन्ने और सरसों की दस एकड़ से अधिक फसल डूब गई। किसानों ने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने पर वे लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

गांव हरनहाई के उत्तर पूर्व से छोटी नहर निकली है। शुक्रवार रात नहर की एक पटरी कट जाने से नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। शनिवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो गांव हरनहाई के पुत्तूलाल कश्यप का तीन बीघा गन्ना, राजीव कश्यप की दो बीघा सरसों, अनिल शर्मा, रामनिवास शर्मा की तीन-तीन बीघा सरसों, जीवेंद्र सिंह का सात बीघा गेहूं, छोटे सिंह का 18 बीघा गन्ना, रामदीन शर्मा का दो बीघा गन्ना, रामकुमार शर्मा और हेमंत शर्मा की दो-दो बीघा सरसों, जगदीश शर्मा का पांच बीघा गेहूं सहित कई किसानों की फसल पानी भर जाने से खराब हो गई।
विज्ञापन

किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन शनिवार शाम तक नहर की पटरी को सही नहीं कराया गया। हालांकि पानी का बहाव कम होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा की मांग की है। किसानों ने कहा कि नुकसान का आकलन कर मुआवजा नहीं दिया गया तो वे लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed