{"_id":"694839f48970b1e8d301bf2b","slug":"more-than-200-dogs-have-been-caught-and-sterilized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-160971-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 200 से अधिक कुत्तों को पकड़कर की जा चुकी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 200 से अधिक कुत्तों को पकड़कर की जा चुकी नसबंदी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब तक दो सौ से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की गई है।
अजीजगंज में बनाए गए एबीसी सेंटर में तीन दिसंबर से नसबंदी का कार्य शुरू हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर पहुंचाया जाता है। यहां पर चिकित्सक कुत्तों की नसबंदी करते हैं। इसके बाद तीन दिनों तक कुत्तों को एबीसी सेंटर में रखा जाता है।
ठीक होने पर उसे पकड़े गए स्थान पर छोड़ दिया जाता है। नगर निगम ने पहले चरण में नगर निगम क्षेत्र में 10 हजार कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज मिश्रा ने बताया कि कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर में नसबंदी कराने का काम कराया जा रहा है। कुत्तों के लिए आश्रय स्थल बनाने के लिए शासन की ओर से अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई है। इसके आने पर कार्रवाई की जाएगी।