फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monkeys jumped on the power line, power supply disrupted due to broken wire

Shahjahanpur News: बिजली लाइन पर कूदे बंदर, तार टूटने से बाधित रही आपूर्ति

Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Monkeys jumped on the power line, power supply disrupted due to broken wire
चमकनी मोहल्ले में मीटरों में लटके ऑमर्ड केबल। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर की लाइन पर लड़ते हुए कुछ बंदर कूद गए। इसके चलते कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मियों ने लाइन को शुरू कराया। इसी दौरान कांवड़ियों के निकलने से आपूर्ति फिर बंद कर दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दुर्गा होटल के पीछे बिजली की लाइन पर बंदर कूद गए। बंदरों के झुंड के गिरने से बिजली के तार टूट गए। इसके चलते लाल इमली चौराहा, लाला तेजी बजरिया, भारद्वाज कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई मोहम्मद कफील कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। उमस भरी गर्मी में लोगाें को कुछ देर ही बिजली मिल पाई थी, तभी कांवड़ यात्रा निकलने के चलते आपूर्ति फिर बंद कर दी गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। मदनापुर उपकेंद्र के ग्राम विनोरा में दोपहर 12 बजे बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। खुटार में इंद्रानगर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात 12 बजे बिजली जाने से लोगों को दिक्कत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





15 घंटे ठप रही बिजली, लोग हुए परेशान



पुवायां। राजीव चौक के पास रखा ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से सुबह साढ़े पांच बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। रात आठ बजे दूसरा ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। सुबह ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने से निगोही रोड, बंडा रोड के पश्चिमी हिस्से की ओर, राजीव नगर सहित कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। दिन भर ट्रांसफॉर्मर नहीं आ सका। शाम को ट्रांसफॉर्मर आने के बाद बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर रखने के बिजली सप्लाई शुरू की। रात में सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने चैन की सांस ली। संवाद

फोटो 18



मनमानी : खंभे से तार जोड़ने के बजाय



स्मार्ट मीटर में लटका आर्मर्ड केबल



- बहादुरगंज उपकेंद्र के चमकनी मोहल्ले के लोगों ने वीडियो किए वायरल



संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी मनमानी पर उतारू है। कहीं बिना आर्मर्ड केबल के सर्विस केबल पर मीटर लगा दिए हैं। वहीं चमकनी मोहल्ले में आर्मर्ड केबल के गुच्छे को मीटर में लपेटकर सर्विस केबल से तार जोड़ दिया। इससे बिजली चोरी की आशंका है।



नोएडा की इंटेल कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रही है। अब तक 32 हजार स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इनमें 13 हजार स्मार्ट मीटरों को प्री-पेड कर दिया गया है। मीटरों के तेज चलने, आर्मर्ड केबल के बजाय पुराने सर्विस केबल पर मीटर जोड़ देने की शिकायतें अफसरों के पास पहुंच रहीं हैं।



बहादुरगंज उपकेंद्र क्षेत्र के चमकनी मोहल्ले में भी गड़बड़ी सामने आई है। यहां पर मीटर लगाने के बजाय आर्मर्ड केबल उपभोक्ता द्वारा दिया गया, लेकिन उसका गुच्छा बनाकर मीटर पर ही लटका दिया गया। तार पुराने सर्विस केबल से जोड़ दिया। मोहल्ले के लोगों ने कंपनी की लापरवाही वाले रवैये का वीडियो भी बनाकर अधिकारियों को दिया है। नियम के अनुसार, आर्मर्ड केबल को मीटर से जोड़कर खंभे से कनेक्शन देना था, जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके।









अधिकारी-कर्मचारियों के घरों पर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर



बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उच्च अधिकारियों के निर्देश आने के बाद एसई ने मीटर विभाग को निर्देश दिए हैं। सभी कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।











लाइनमैन के उपलब्ध नहीं होने के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आर्मर्ड केबल को पोल से नहीं जोड़ा गया होगा। इसे लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। -सुभाष कुमार, एक्सईएन, मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed