फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monkeys are becoming aggressive... and there's no one to catch them.

Shahjahanpur News: हमलावर हो रहे बंदर... ढूंढ़े नहीं मिल रहे पकड़ने वाले

Mon, 05 Jan 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Monkeys are becoming aggressive... and there's no one to catch them.
मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद
शाहजहांपुर। हमलावर हो रहे बंदरों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद फिर धूमिल हो गई। दूसरी बार भी निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बंदर पकड़ने का ठेका लेने आईं दो फर्मों को अनुभवहीन होने की वजह से ठेका नहीं दिया जा सका। प्रशासन नगर निगम की ओर से निर्धारित फर्म से ही ग्रामीण क्षेत्र में बंदर पकड़वाने की तैयारी में है। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बंदरों को पकड़े जाने की प्रक्रिया फिर से आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बंदरों का आतंक है। बंदरों के हमलों में लोग घायल हो रहे और जान भी जा रही है। नगर निगम की ओर बंदरों को पकड़ने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन बंदर पकड़ने वाले नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से लोगों को बंदरों से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

निगम की ओर से अब तीसरी बार फिर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। करीब दो माह पहले नगर निगम ने शहर में 10 हजार बंदरों को चिह्नित किया था।
बंदरों को पकड़ने के लिए पहली टेंडर प्रक्रिया 27 नवंबर को हुई थी। इसमें किसी भी कार्यदायी संस्थान ने निविदा नहीं डाली। इसके चलते टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई। दूसरी टेंडर प्रक्रिया 28 दिसंबर को हुई। इसमें दो निविदाएं आईं। दोनों एजेंसी लखनऊ की थीं। इनके पास बंदरों को पकड़ने का अनुभव नहीं था, जबकि नगर निगम की ओर से एक साल का अनुभव मांगा गया था। इसके चलते टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। अब फिर से नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल लोगों को जल्द बंदरों से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निकायों में भी नगर निगम की एजेंसी पकड़ेंगी बंदर
ग्रामीण क्षेत्र में पिछले एक महीने में कई लोगों की जान बंदरों के हमलों में जा चुकी है। जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई योजना के अनुसार नगर निगम जिस एजेंसी को बंदरों को पकड़ने के लिए ठेका देगा, उसी एजेंसी से नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में बंदरों को पकड़वाया जाएगा। नगर निगम की बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही है। टेंडर होने पर पहले नगर निगम क्षेत्र के बंदर पकड़े जाएंगे, इसके बाद निकायों का नंबर आएगा।
--
एक महीने में गई चार लोगों की जान
04 जनवरी 2026 : बंदरों के हमले से कलान के छिदकुरी गांव की जमुना देवी की छत से गिरकर मौत हो गई।

20 दिसंबर 2025 : जलालाबाद क्षेत्र के खाईंखेड़ा में बंदर के झपटने से डरकर भागी मौसी की गोद से गिरे डेढ़ वर्ष के अंश की मौत हो गई।
15 दिसंबर 2025 : परौर के दसिया गांव में बंदरों के हमले में छत से गिरकर जसवीर सिंह के 11 वर्षीय प्रशांत की जान चली गई।
09 दिसंबर 2025 : जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ारठ गांव में बंदरों की उछलकूद से गिरे मकान के छज्जे से दबकर 32 वर्षीय उमेश की मौत हो गई।
08 दिसंबर 2025 : कलान के मोहल्ला शिवनगर में बिजली उपकेंद्र के पास रहने वाले राजीव की पुत्री परी सोमवार को दोपहर घर की छत पर खेलते समय बंदरों का झुंड आता देख उनसे बचने के फेर में नीचे गिरकर घायल हो गईं।
--
वर्जन
बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। अनुभव और कुछ कागजात के अभाव में टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। फिर से नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
- डाॅ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
00
बंदरों और कुत्ते के काटने से बालिका समेत चार लोग घायल
मीरानपुर कटरा। बंदरों और कुत्ताें के काटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बंदरों और कुत्ते के काटने से एक बालिका और किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार किया जा रहा है।
भुसौरी गांव में राजीव कुमार की पांच वर्षीय बेटी तान्या शाम करीब चार बजे घर के बाहर गन्ना खा रही थी। तभी गन्ना छीनने के लिए बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक बंदर ने तान्या के सिर में काटकर उसे घायल कर दिया। तान्या को उसके दादा अपना दल एस के मंडल महासचिव ओमपाल गंगवार ने सीएचसी पर भर्ती कराया।

मोहल्ला कहरान निवासी रंजीत को सुबह करीब दस बजे घर के बाहर घूम रहे कुत्ते ने पैर में काट कर घायल कर दिया। मोहल्ला ताहव्वरगंज निवासी पिंटू को घर के बाहर निकलते ही एक कुत्ते ने हाथ में काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा हुलासनगरा में घर के बाहर खेल रहे रामनिवास के पुत्र राहुल के पैर मे एक कुत्ते ने काट लिया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि सभी को उपचार देकर घर भेज दिया गया है। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

मीरानपुर कटरा में बन्दर के हमले में घायल तान्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed