फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monitoring of e-buses started from control room, DM inspected

कंट्रोल रूम से ई-बसों की नियमित निगरानी शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 12 Oct 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of e-buses started from control room, DM inspected
शाहजहांपुर। ई-बसों की नियमित निगरानी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। मंगलवार को डीएम ने व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ई-बस से सफर भी किया।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के कार्यों की प्रगति देखने पहुंचे। उन्होंने कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही गर्रा नदी किनारे नगर निगम कार्यालय के पास के क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसके बाद डीएम ने ई-चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों की चार्जिंग, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। कंट्रोल रूम के माध्यम से बसों की लोकेशन एवं उनके संचालन की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

स्टेशन संचालकों ने बताया कि बसों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था कंट्रोल रूम में की गई है जिसकी नियमित निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के माध्यम से बसों से सीधे जुड़कर चालक, परिचालक अथवा यात्रियों से भी वार्ता किए जाने की व्यवस्था है। बस में बैठे यात्री भी बस से ही कंट्रोल रूम से जुड़ सकते हैं। डीएम ने नगर आयुक्त, एडीएम प्रशासन के साथ ई-बस में बैठकर ककरा से अजीजगंज रोड, गर्रा, चार खंभा, केरूगंज होते हुए कचहरी चौराहा तक यात्रा की तथा व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बस में सफर करने वाले यात्रियों से वार्ता कर उनसे फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed