फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Money Guru Nanak Thou Nirankar

धन गुरु नानक देव तू ही निरंकार

Sat, 21 Nov 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 21 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Money Guru Nanak Thou Nirankar
सिखों के आराध्य गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर में भव्य कीर्तनयात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा कुटिया साहिब से शुरू हुई कीर्तनयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभी में संपन्न हुई। कीर्तन यात्रा का मुख्य आकर्षण गतका पार्टी और आर्मी बैंड रहा।
विज्ञापन

कीर्तनयात्रा में संत सिपाही गतका पार्टी से जुड़े युवाओं और बच्चों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर सभी को आकर्षित किया। वहीं, आर्मी बैंड ने भी मोहक अंदाज में सभी का मन मोहा। जगह-जगह कीर्तन यात्रा का श्रद्धालुओं ने जलपान कराकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में श्रद्धालु गुरु महाराज के रथ के आगे मार्ग पर झाडू़ लगाते और जल का छिड़काव करते चल रहे थे। इसके पीछे निहंग साहिब और पंच प्यारे थे। गुरु महाराज का दरबार फूलों से सुसज्जित बस में लगाया गया था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को प्रसाद अर्पित कर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। सबसे पीछे महिलाएं गुरुवाणी का पाठ करती चल रही थीं। यात्रा में कई वाहनों पर श्रद्धालु सबद-कीर्तन कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, थाना सदर बाजार प्रभारी जेपी तिवारी तथा शोभायात्रा की व्यवस्था में गुरबक्श सिंह पू्रथी, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोगा, रविंदर सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, हरविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, अवतार सिंह मोगा, गुरशरन सिंह रानू, निरंकार सिंह, कुलदीप सिंह दुआ, राजेंदर सिंह, गुरचरन सिहं आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed