फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mom and Dad, don't forget to give polio medicine.

Shahjahanpur News: मम्मी-पापा भूल न जाना पोलियो की दवा पिलाना

Sat, 09 Dec 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mom and Dad, don't forget to give polio medicine.
पल्स पोलियो रैली में शामिल स्कॉउट गाइड के बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। दस दिसंबर से आयोजित पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने पर जोर दिया गया। रैली में विद्यार्थी ''मम्मी-पापा भूल न जाना पोलियो की दवा पिलाना'' आदि जागरूकता भरे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे डीएम ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सीवर लाइन की खोदाई के चलते इस बार रैली का मार्ग बदलकर कलक्ट्रेट से नगर निगम कार्यालय तक किया गया था। रैली में सबसे आगे कंपोजिट स्कूल अटसलिया के स्काउट-गाइड के बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, सरदार पटेल हिंदू कॉलेज, जीआईसी, एजेड खान कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटएंगिल कॉलेज, मंगल भारती कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं और आशा, आंगनबाड़ी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रैली कलक्ट्रेट परिसर से खिरनी बाग, कचहरी चौराहा, टाउन हॉल होते हुए नगर निगम कार्यालय के पास समाप्त हुई। डीएम ने लोगों से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाने की अपील की। सीएमओ डॉ.आरके गौतम, एडीएम राशिद अली खान, एसीएमओ डॉ. एसपी गंगवार, यूनिसेफ से हुदा जेहरा, एसएमओ डॉ. आकांक्षा यादव, डीएचइआईओ वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1975 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा
जिले में 1975 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि 5,51,455 मकानों तक टीमें जाएंगीं। 5,07,440 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। 10 दिसंबर को बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 999 टीमों का गठन किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 48 मोबाइल टीम और 126 ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.अखिलेश सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आकांक्षा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed