फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modi government has taken backward people forward: Narendra Kashyap

मोदी सरकार ने पिछड़ों को आगे बढ़ाया : नरेंद्र कश्यप

Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Modi government has taken backward people forward: Narendra Kashyap
गांधी भवन में मोदी धन्यवाद समारोह में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत करते सांसद व महापौ
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के केंद्र में नौ साल पूरे होने पर बुधवार को गांधी भवन में पिछड़ा मोर्चा की ओर से धन्यवाद मोदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का जो काम किया है, वह अद्भुत है। पहली बार ही नीट की परीक्षा में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पिछली सरकारों में पिछड़े वर्ग को सिर्फ वोट बैंक मात्र ही माना जाता था। वर्तमान की केंद्र सरकार में पिछड़े वर्ग के 27 सांसदों को मंत्री बनाया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमेंद्र जांगड़ा ने नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि जितना काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ सालों में कर दिया है, इतना पहले किसी भी गैर दल की सरकार ने नहीं किया। महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछड़ों को सरकार में स्थान देने के साथ सम्मान देने का काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर अर्चना वर्मा, पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष नरेश भोजवाल, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, वेद प्रकाश मौर्या, नितेश गुप्ता, संजीव राठौर, प्रमुदित मिश्रा, अवनीश शर्मा, नीतू गुप्ता, मंजुला बाथम, रम्मन गुप्ता, ओपी कश्यप, आरडी कश्यप, राजेंद्र राठौर, रामकुमार राठौर, संतोष मौर्या, राजेंद्र राठौर, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed