फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC polls today, polling parties left

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
 MLC polls today, polling parties left
चुनाव प्रश‌िक्षण
बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड निर्वाचन के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए जिले में 19 मतदान केंद्रों पर 33 बूथ बनाए गए हैं। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह कलक्ट्रेट मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। दोपहर बाद डीएम और एसपी ने सिंधौली, पुवायां, खुटार आदि का दौरा करके वहां के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं जांचीं और पोलिंग पार्टियों का पहुंचना सुनिश्चित किया। बता दें कि इस चुनाव में जिले के 18249 स्नातक मतदाता सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए मुख्यालय पर जिला पंचायत, सदर तहसील, नगर पालिका परिषद, भावलखेड़ा और ददरौल ब्लॉक कार्यालय में दो से चार तक बूथ बनाए गए हैं। पुवायां, खुटार, बंडा, सिंधौली, तिलहर, खुदागंज, निगोही, कटरा, जैतीपुर, जलालाबाद, कलान, कांट, मिर्जापुर, अल्हागंज के ब्लॉक और निकाय कार्यालयों में मतदान केंद्र सृजित कर उनसे अनेक बूथ संबद्ध किए गए हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी सुबह दस बजे से शुरू हो गई। इस कारण कलक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के आसपास दोपहर तक काफी गहमागहमी रही। मतदान कार्मिकों को स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए कई काउंटर लगाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कर्ण सिंह चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार ने वहां मौजूद रहकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। इस बीच, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने मतदान कार्मिकों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई। एडीएम प्रशासन जितेंद्र शर्मा ने देर शाम बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट से सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने की सूचना मिल गई है।   
विज्ञापन

स्नातक कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश
डीएम श्री चौहान ने बताया कि एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागोें के उन सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को मतदानदिवस शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है, जो कि स्नातक तक शिक्षित होने के साथ इस चुनाव के लिए अधिकृत मतदाता हैं।
विज्ञापन

मतदान के दौरान बंद रहेंगी शराब की दुकानें
एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर डीएम ने जिले में शराब समेत सभी मादक दृव्यों की दुकानें मतदान होने तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम ने बताया कि उपरोक्त बंदी अवधि के लिए किसी भी अनुज्ञापी को कोई प्रतिकर देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed