फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC elections: Polling will be held from 8 am today, polling parties reached booths

एमएलसी चुनाव: आज सुबह आठ बजे से होगा मतदान, बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Polling will be held from 8 am today, polling parties reached booths
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए जिले के दस बूथों पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान में जिले के 3896 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को दो-दो मतपेटिकाओं, निर्वाचन सामग्री और पुलिस बल के साथ सोमवार को सुबह दस बजे से कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से रवाना किया जाने लगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर करीब 1.15 बजे अंतिम पोलिंग पार्टी रवाना हुई। दो घंटे बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट से बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचने की सूचना मिलने लगी। एडीएम ने बताया कि जिन सरकारी भवनों में बूथ बनाए गए हैं, वहां मंगलवार को मतदान अवधि में अन्य कोई शासकीय कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन

मतदान की निगरानी को तैनात रहेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
चुनाव सकुुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ हर बूथ पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार इन बूथों पर मतदान की निगरानी के लिए दस जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है और दस अन्य अधिकारी माइक्रो ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के पर्यवेक्षण को छह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। पोलिंग पार्टियों की सहायता अथवा अन्य किसी भी आपात स्थिति के लिए दस पोलिंग पार्टियों को रिजर्व श्रेणी में रखा गया है और प्रत्येक बूथ पर भ्रमणशील अधिकारियों के लिए दोहरे वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को मतदान का दिया प्रशिक्षण
पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी से पहले डीएम, एसपी, एडीएम और अन्य अधिकारियों ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों से जुड़े कर्मचारियों को मतदान शुरू होने से एक घंटा पूर्व सुबह सात बजे तक बूथ पर अपनी जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश देते हुए बताया कि कोविड-19 के दौरान हो रहे इस चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। मतदेय स्थलवार आशाओं की तैनाती तथा प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए चिकित्साधिकारी व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पीठासीन अधिकारी बूथ पर पहुंचने वाले मतदाताओं की इंफ्रारेड थर्मामीटर से थर्मल स्कैनिंग कराएंगे। थर्मल स्कैनिंग के लिए दो-दो इंफ्रारेड थर्मामीटर प्रत्येक मतदेय स्थल पर होंगे। बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश चंद्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज वर्मा आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed