{"_id":"e4a64e2c4e49d20c755a1f10df9ff176","slug":"mlc-election-worker-active-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में सक्रिय रहेें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में सक्रिय रहेें कार्यकर्ता
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 26 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के शहर सीमा पर पहुंचते ही भाजयुमो समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह जुलूस के रूप में वाजपेयी को पार्टी कार्यालय राजभवन लेकर पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
राजभवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वाजपेयी ने एमएलसी चुनाव पूरी सक्रियता से लड़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना होगा। चुनाव में सपा की गुंडइ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और कर्मठता से पार्टी प्रत्याशी जेपीएस राठौर को जिताएं और वर्षों से पड़ रहे सूखे का समाप्त करें। इस बार पार्टी एमएलसी चुनाव में काफी मजबूती से लड़ रही है और सफलता भी निश्चति रूप से मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बरेली पहुंचें।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया, जिला महामंत्री डीपी सिंह, मनोज कश्यप, अनिल वाजपेयी वाण, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, डॉ. रागिनी सिंह, सरोज गुप्ता, अंशुल ंसिंह चौहान, मनेंद्र सिंह, दिवाकर मिश्रा, अब्दुल रशीद कुरैशी, संतोष शुक्ला, अनुज गुप्ता, श्याम नारायण मिश्र, अरविंद राजपाल, सुचित सेठ, सुबोध मिश्रा, रजनीश दीक्षित उर्फ लखीमू, फिरासत अली, सलाउद्दीन अंसारी, साबिर खान, खालिदा बेगम, सीमा खान, अनूप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन