फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA's husband threatened on WhatsApp group

Shahjahanpur News: व्हाट्सएप ग्रुप पर विधायक के पति को धमकाया

Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
MLA's husband threatened on WhatsApp group
शाहजहांपुर। भाजपा के सदस्यता अभियान का लिंक अखंड भारत नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर फारवर्ड करने पर एडमिन ने तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा के साथ अभद्रता कर दी। फिर उसने व्यक्तिगत तौर पर मैसेज कर अपशब्द कहे। तहरीर आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह बरेली में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। उनका निगोही के मिश्रीपुर में भी आवास है। दो दिन पहले उन्हें अखंड भारत नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी व्यक्ति ने जोड़ा था। इस ग्रुप में शाहजहांपुर और बरेली के तमाम लोग जुड़े थे। डॉ. राम सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप पर भाजपा का सदस्यता अभियान का लिंक शेयर कर दिया। इससे भड़के एडमिन ने अभद्रता करते हुए अपशब्दाें का इस्तेमाल किया। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने ग्रुप को डिलीट कर दिया। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने उन्हें व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर अभद्रता करते हुए धमकाया। डॉ. राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

---------------
-व्हाट्सएप ग्रुप पर एक व्यक्ति ने डॉ. राम सिंह कुशवाहा के साथ अभद्रता की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed