फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA expressed displeasure with SDM over waterlogging in fields

Shahjahanpur News: खेतों में जलभराव पर विधायक ने एसडीएम से जताई नाराजगी

Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure with SDM over waterlogging in fields
पुवायां में विधायक को पत्र देते रसवां कलां के किसान। संवाद
खुटार। लगभग 60 बीघा खेतों में जलभराव से परेशान गांवसभा रसवां कलां क्षेत्र के किसान शनिवार को पुवायां के गांव चौढ़ेरा स्थित कैंप कार्यालय पर विधायक चेतराम से मिले। समस्या का समाधान कराने की मांग की। विधायक ने मोबाइल पर एसडीएम से नाराजगी जताते हुए समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खुटार नगर पंचायत से सटे गांवसभा रसवां कलां के लगभग 60 बीघा खेतों में खुटार के कई मोहल्लों के घरों से निकला पानी भर रहा है। गंदे पानी के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखकर नष्ट हो जाती है। अब हालत यह हो गई है कि खेत पर फसल बोना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन

किसान रामाधार तिवारी, रामलड़ैते तिवारी सहित तमाम किसानों ने विधायक को बताया कि जलभराव के कारण फसल न होने से वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। तमाम बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसानों के सामने आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है। किसानों की कई वर्ष से चली आ रही समस्या और अधिकारियों की लापरवाही पर विधायक ने एसडीएम को कॉल की और नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर किसानों की समस्या का निदान क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंंने एसडीएम ने खुद मौका मुआयना कर पानी के निकास के लिए व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

--
रसवां कलां क्षेत्र के किसान मिले हैं। उनकी समस्या गंभीर है। एसडीएम को समाधान करने के लिए कहा गया है। डीएम को भी अवगत कराते हुए जल्द ही जलभराव की समस्या से किसानों को निजात दिलाई जाएगी।
- चेतराम, विधायक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed