फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA and former MLA face to face in putting banners at freedom fighters door

स्वतंत्रता सेनानी द्वार पर विधायक सलोना ने लगवाया अपना बैनर, रोशनलाल ने जताई नाराजगी

Wed, 24 Aug 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
MLA and former MLA face to face in putting banners at freedom fighters door
तिलहर (शाहजहांपुर)। गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के संस्थापक और स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव शास्त्री की स्मृति में बनाए गए द्वार पर बैनर लगाने को लेकर खासा राजनैतिक घमासान हो गया है। भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा का बैनर द्वार पर लगाया गया था जो सोमवार को विरोध पर हटा लिया गया। मंगलवार को मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने सलोना कुशवाहा का नाम लेकर खासी नाराजगी जताई। उनके जाने के बाद सलोना कुशवाहा भी मौके पर पहुंचीं और रोशनलाल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

गांव रुद्रपुर में गुरुकुल महाविद्यालय की स्थापना करने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व. सत्यदेव शास्त्री के नाम पर तिलहर हाईवे से गांव फिरोजपुर के मार्ग पर एक प्रवेश द्वार लगाया गया था। इस प्रवेश द्वार पर स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा का चित्र भी लगा था। तिलहर से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की ओर से रविवार को एक नया बैनर लगाया गया। इस पर एक ओर सलोना कुशवाहा का और दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो था। स्वतंत्रता सेनानी का चित्र हटाए जाने से नाराज होकर गुरुकुल के शिक्षक और छात्राएं धरने पर बैठ गए थे। बाद में मौके पर पहुंची सलोना कुशवाहा ने ठेकेदार की गलती बताते हुए बैनर हटवा दिया था। मंगलवार दोपहर तिलहर विधानसभा के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा मौके पर पहुंचे और भाजपा विधायक पर स्वतंत्रता सेनानी के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि यह स्मृति द्वार उन्होंने अपनी विधायक निधि से बनवाया था। पूरे प्रदेश में कहीं भी ऐसा काम नहीं हो रहा जो तिलहर क्षेत्र में किया जा रहा है। यह स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है। इसके बाद रोशनलाल वर्मा गुरुकुल महाविद्यालय गए और संचालक अनुभव आर्य से मुलाकात की। वहीं रोशनलाल वर्मा के जाने के कुछ समय बाद विधायक सलोना कुशवाहा मौके पर आ गईं। उन्होंने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण विधायक निधि के सरकारी धन से कराया गया था। इस पर किसी का अधिकार नहीं है। ठेकेदार द्वारा गलत बैनर लगाने पर उसे हटाकर नया बैनर लगवा दिया गया है। सलोना ने रोशनलाल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानलेवा हमले के मामले में आरोपी हैं लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया जा रहा है। मेरी विधायक निधि से बने स्मृति द्वार पर मौजूदा विधायक अपना बैनर लगाकर ढक रही हैं। ऐसा तो कहीं नहीं हो रहा है। विधायक अपनी ओर से स्मृति द्वार कहीं और बनवा लें। - रोशनलाल वर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सरकार अपना प्रचार प्रसार करती है। विधायक निधि से हुए निर्माण पर सरकार का ही हक होगा। पूर्व में लगाए गए बैनर में आपत्ति होने पर नया लगवा दिया गया है। अब किसी को दिक्कत नहीं है। - सलोना कुशवाहा, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed