{"_id":"6a0df40bbb3fc0cd4f09680b","slug":"mixed-impact-of-strike-against-e-pharmacies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173872-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-फार्मेसी के खिलाफ बंद का मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-फार्मेसी के खिलाफ बंद का मिलाजुला असर
विज्ञापन
शहर में बंदी के दौरान मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर ई-फार्मेसी एवं बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों की नीतियों के विरोध में बुधवार को बंद का मिलाजुला असर रहा। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहने का दावा किया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दवा व्यापारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए और बंद को समर्थन दिया। दवा व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर ई-फार्मेसी के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया। दवा प्रतिनिधियों असित मिश्रा, मुरारी दीक्षित, हिमांशु मिश्रा, मनोज अवस्थी और फार्मा संगठन के अमित पांडे, गौरव शुक्ला, नवनीत मिश्रा, संजीव अवस्थी आदि ने समर्थन दिया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन ई-फार्मेसी के अनियंत्रित संचालन तथा बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा भारी छूट देकर बाजार व्यवस्था को प्रभावित करने से छोटे एवं मध्यम दवा व्यापारियों का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, अच्युत शुक्ला, अनुज रस्तोगी, रामकुमार मिश्र, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सभी दवा व्यापारियों एवं सदस्यों से संयम, एकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं आम जनता को समय पर दवाइयां उपलब्ध कराना प्रत्येक मेडिकल स्टोर संचालक की नैतिक जिम्मेदारी है। इस वजह से उनका संगठन बंद का समर्थन नहीं करता।