फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mistletoe Ali won by wrestler wrestling

बंडा के अली पहलवान ने जीती कुश्ती

Sun, 15 Nov 2015 11:16 PM IST
बंडा।
बंडा। Updated Sun, 15 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mistletoe Ali won by wrestler wrestling
नगर के रामलीला मेले में चल रहे दंगल में रविवार को दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का आनंद लिया। एटा के राजू को पटककर बंडा के अली पहलवान ने कुश्ती जीतकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। उत्तराखंड के काशीपुर के रामसेवक पहलवान ने गोरखपुर के मुखत्यार को, बरखेड़ा के सोनू यादव नेक कानपुर के बबलू पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। कानपुर के भूरा पहलवान और बाराबंकी के कल्यान, बरखेड़ा के सोनू यादव और पीलीभीत के बादल के बीच हुई कुश्तियां बराबर रहीं। दर्शकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका हौसला आफजाई की। रेफरी का कार्य शाहबाद हरदोई के पहलवान सुल्तान ने किया।  दंगल में हरियाणा के सोनीपत की महिला पहलवान संतोषी ने अखाड़े पर पहुंचकर कुश्ती के लिए ऐलान किया। महिला पहलवानों की कुश्ती सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed