{"_id":"5919de3a4f1c1bcd3bf22dc0","slug":"missing-freedom-fighter-premshankar-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी प्रेमशंकर शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी प्रेमशंकर शुक्ल
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति के तत्वाधान में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
सोमवार को खुटार के तिकुनियां चौराहे पर गांव तुलापुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित प्रेमशंकर शुक्ला की सातवीं पुण्यतिथि पर ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा और प्रबंधक अंकित मिश्रा ने कहा कि प्रेमशंकर शुक्ला ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें उनके बताए रास्ते में चलकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। सरकार को गांव तुलापुर में विशेष रूप से विकास कार्य कराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पार्क बनाना चाहिए, जिससे लोग उनके बारे में जान सकें।
इससे पूर्व प्रेमशंकर शुक्ल के पौत्र ऋषि शुक्ला, अग्निवेश शुक्ला, गांव रजमना के प्रधान अधीर शुक्ला, खुटार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी सहित तमाम लोगों ने प्रेमशंकर शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सेनानी पुत्र राघवेंद्र शुक्ला ने उनके जीवन के बारे में बताया। इसके बाद तिकुनियां चौराहे पर पूरे दिन राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। आयोजन में तमाम लोगों का सहयोग रहा।