फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mirchi and Chowka kites will fly on Vasant Panchami

Shahjahanpur News: वसंत पंचमी पर उड़ेगी मिर्ची और चौका पतंग

Tue, 13 Feb 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Mirchi and Chowka kites will fly on Vasant Panchami
शाहजहांपुर। वसंत पंचमी पर इस बार आसमान में मिर्ची और चौका पतंगें उड़ती दिखाई देंगीं। इनके साथ ही बाजार में झालर वाली पतंग भी काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

14 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा भी है। युवाओं में पतंगबाजी का खासा क्रेज रहता है। इसको ध्यान में रखकर पतंग व्यापारियों ने रंग-बिरंगी पतंग और मांझा मंगवाया है। नई तरह की पतंगों की बात करें तो मिर्ची पतंग ही बाजार में आई है, जोकि मिर्ची की तरह लंबी होती हैं। जबकि, जयपुर में निर्मित जयपुरी पतंग, फर्रुखाबाद में बनने वाली चौका पतंग, झालर वाली पतंग भी व्यापारियों ने मंगवाई हैं। प्रसिद्ध बरेली का मांझा काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि, प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा भी चोरी-छिपे बेचा जा रहा है। जबकि, सादा धागा कई किस्मों में आया है।

------
बच्चों के लिए आई कार्टून वाली पतंगें
वसंत पंचमी पर बच्चों के लिए भी पतंगें आई हैं जोकि साइज में छोटी होने के साथ ही कार्टून प्रिंट वाली हैं। इनको खूब पसंद किया जा रहा है। इन पतंगों को लोग झालर के रूप में सजाने के लिए भी प्रयोग में लेते हैं। व्यापारी बताते हैं कि यह पतंग इतनी बिकती है कि माल कम पड़ जाता है।
विज्ञापन

------
उत्पाद व दाम
मिर्ची पतंग - 30 रुपये
जयपुरी पतंग - 10 रुपये
झालर पतंग - 10 रुपये
पौना पतंग - 25 रुपये
चौका पतंग - 30 रुपये
मांझा - 100 रुपये रील (100 मीटर)
सादा धागा - 60 से 100 रुपये रील (800 से 900 मीटर)
चरखी - 20 से 150 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed