{"_id":"57bdbcc74f1c1be55dd4f13a","slug":"ministria-association-demonstration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट को मिनी सचिवालय का दर्जा दिए जाने सहित सेवा शर्तों से जुड़ीं अन्य कई मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके गेट मीटिंग की। बाद में उनका शिष्टमंडल संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश अगिभनहोत्री के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन व 13 सूत्री मांग पत्र दिया।
मांग पत्र में कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति देने, संवर्ग को विशेष राजस्व सेवा घोषित कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करने, सीजनल और सहायक वासिल वाकी नवीसों को रिक्त पदों पर समायोजित करने, भूलेख लिपिक को कलक्ट्रेट में वापस लिए जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन और गेट मीटिंग में मो. सलीम खां, विपिन अग्निहोत्री, योगेश अग्रवाल, ओमप्रकाश वाजपेयी, दिनेश दीक्षित, सत्य प्रकाश आदि शामिल रहे।