फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister will today, we'll share Bicycles and pension card

आज आएंगे प्रभारी मंत्री, बाटेंगे साइकिलें व पेंशन परिचय पत्र

Tue, 31 Mar 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 31 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 प्रदेश में पर्यटन सहित कई विभागों का कामकाज देख रहे जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह बुधवार को तड़के ट्रेन से यहां आएंगे। वह श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिलें बांटने के साथ ही समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों को परिचय पत्र देकर जिले में योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम के इंतजाम में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से होने वाले कार्यक्रम में 997 पंजीकृत श्रमिक बुलाए गए हैं। उन्हें प्रभारी मंत्री 100 सोलर लाइटें और 897 साइकिलें भेंट करेंगे। इसी मौके पर विभिन्न विकास खंडों से बुलाए गए पांच सौ पेंशन लाभार्थियों को परिचय पत्र भी देंगे। चूंकि, इससे पहले दिन में 11 बजे प्रभारी मंत्री विकास भवन सभागार में अफसरोें के साथ बैठक करके वर्ष 2015-16 के लिए बनाई गई जिला योजना के प्रस्तावित कार्यों को अनुमोदन देंगे। इसलिए अफसर विभाग वार वार्षिक कार्य योजना तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इसके लिए एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने अफसरों के साथ मंगलवार को बैठक करके सारी तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों को प्रभरी मंत्री के सामने कार्य योजना प्रस्तुत करने का पूर्वाभ्यास भी कराया। सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को लाने और वापस ले जाने के लिए अधिग्रहीत वाहन शाम तक खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचे। यह भी कहा कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी लाभार्थियों को उनकी निर्धारित सीटों पर बिठा दें जिससे कि वितरण होने पर कोई अव्यवस्था नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed