फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister inaugurates zonal office in Roza.

Shahjahanpur News: रोजा में जोनल कार्यालय का मंत्री ने किया लोकार्पण

Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Minister inaugurates zonal office in Roza.
रोजा के अहमदपुर नियाजपुर में जोनल कार्यालय का लोकार्पण करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व महापौर अर
रोजा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत रोजा के अहमदपुर निवाजपुर में नगर निगम के नवीन जोनल कार्यालय भवन का रविवार को लोकार्पण हो गया। रविवार को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और महापौर अर्चना वर्मा ने शिलापट का अनावरण किया। अब लोगों को नगर निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि नगर निगम का जोनल कार्यालय एक प्रकार का जनसेवा केंद्र है, जहां नागरिकों को विभिन्न नगर निगम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा ने वित्तमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जोनल कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार मंजिला भवन है। भवन में बेसमेंट भी है। इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय कक्ष, शिकायतों के निस्तारण के लिए व्यवस्थाएं, रिकॉर्ड रूम तथा अन्य प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परियोजना की कुल लागत लगभग सात करोड़ 31 लाख रुपये आई है। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पार्षद विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed