फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister in charge inspected the construction work, instructed to make open wiring underground

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने देखे निर्माण कार्य, खुली वॉयरिंग को अंडरग्राउंड करने के निर्देश

Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge inspected the construction work, instructed to make open wiring underground
शाजहांपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र देव। स्रोत: सूचना वि
‎शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोंद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेडियम का 26 करोड़ 32 लाख 76 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन तरणताल (स्विमिंग पूल) का निरीक्षण किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बामनिया ने तरणताल की लंबाई-चौड़ाई व गहराई के बारे में बताया। तरणताल में पुरुष- महिला चेंज रूम व शौचालय, ऑफिस, स्टोर रूम आदि निर्माण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल काे देखा। बैडमिंटन हॉल की दो दीवारों पर लाइट के नीचे खुली वाॅयरिंग को अंडरग्राउंड कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने पार्किंग, 400 मीटर निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्टेडियम में कबड्डी हाॅल, वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोर्ट, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत, सीसीटीवी, आंतरिक मार्ग इंटरलॉकिंग, खिलाड़ियों के लिए पेयजल के लिए आरओ वाटर आदि कार्य निर्माणाधीन हैं। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, एडीएम न्यायिक राशिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed