{"_id":"56e856514f1c1bce468b4572","slug":"minister-dm-patients-and-distributed-eye-glasses-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नेत्र रोगियों को प्रभारी मंत्री और डीएम ने बांटे चश्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नेत्र रोगियों को प्रभारी मंत्री और डीएम ने बांटे चश्मे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
19 नेत्र रोगियों को प्रभारी मंत्री और डीएम ने बांटे चश्मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से पिछले महीने भावलखेड़ा ब्लॉक के नियामतपुर गांव में लगाई गई चौपाल में चयनित किए गए 19 नेत्र रोगियों को मुफ्त में चश्मे मिले तो उनकी आंखों की चमक एकाएक बढ़ गई। इन रोगियों को चश्मे गांधी भवन सभागार में आयोजित समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डीएम शुभ्रा सक्सेना और सीडीओ पुलकित खरे ने उन्हें चश्मे बांटे। अमर उजाला ने सामाजिक सरोकारों का निर्वाह करने के लिए गत 25 फरवरी को नियामतपुर मेें शिव मंदिर के पास लगाई गई चौपाल में विभिन्न विभागों की समस्याएं लेकर तमाम ग्रामीण उमड़े थे। इनमें नेत्र रोगी भी शामिल रहे थे। जिला अस्पताल की नेत्र चिकित्सा इकाई के प्रभारी दिनेश चंद्र सक्सेना ने 138 ग्रामीणों की आंखों की जांच करने पर 27 की नजर कमजोर पाई थी।इनमें से 45 वर्ष और इससे अधिक आयु के 23 मरीजों ने मुफ्त चश्मे पाने के लिए उसी दिन वैध आईडी प्रस्तुत करके अपना पंजीकरण कराया था। तभी से ये सभी मुफ्त में चश्मे पाने को लालायित थे। उनके इंतजार की घड़ियां मंगलवार को खत्म हो गईं। समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री व अधिकारियों ने उन्हें चश्मे भेंट किए। बुजुर्ग महिलाओं ने जैसे ही चश्मा लगाया, उनकी आंखों का धुंधलापन छटते ही उनके चेहरों पर खुशी चमक उठी।
विज्ञापन