मंत्री अजय मिश्र टेनी बोले: धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगाने वालों की होगी जांच, कश्मीर में आतंकियों की सूची बनाकर सफाया कर रही सरकार
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक गोष्ठी में शामिल होने आए थे। यहां पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय मिश्र ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद विकास तेजी से हो रहा है। धार्मिक स्थल पर भगवा लगाने के सवाल पर बोले कि ऐसा करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। सभी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आचरण करना चाहिए। पूजा और जुलूस निकालने का सभी को अधिकार है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उनके खिलाफ जांच चल रही है।
राज्यमंत्री टेनी गुरुवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां सेना जब चाहती है सत्ता पर कब्जा कर लेती है। वहां की राजनीति ही भारत के विरोध पर चलती है। बोले- हम अपनी देश की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे। देश में स्लीपर सेल सक्रिय होने के सवाल पर टेनी बोले कि ये पहले से सक्रिय थे, जब से मोदी सरकार आई है, तब से देश में बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है।
कश्मीर में आतंकियों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री बोले कि आतंकियों की लिस्ट बनाकर उनका सफाया किया जा रहा है। आतंकवादियों को लगने लगा है कि अब उन्हें कश्मीर छोड़ना पड़ेगा। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। आम नागरिक भी सरकार के कार्यों को स्वीकार कर रहे हैं।
यूक्रेन युद्ध का सभी देशों पर असर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में यूक्रेन और कोविड के कारण आर्थिक असर पड़ा है। भारत ने अर्थव्यवस्था को संभाला है। हम पहले से अच्छी स्थिति में हैं। कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का सीधे सरकार से मतलब नहीं है। प्रयास है कि जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके।
पूर्ववर्ती सरकारों ने बाबा साहब को नहीं दिया सम्मान
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पूरे देश में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मना रही है। उन्होंने शिक्षा, महिलाओं व किसानों के अधिकारों के लिए काम किया। आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना और समान अवसर देने का काम किया। पूर्ववर्ती सरकारों ने उनके काम को सम्मान नहीं दिया।