फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minimum temperature 4.6 and maximum 23.2 C

आसारः हवा कम चलेगी लेकिन कोहरा बढ़ाएगा सर्दी

Fri, 24 Dec 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature 4.6 and maximum 23.2 C
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को दोपहर सर्दी से बचाव को चेहरे पर दुपट्टा लपेटकर जाती युवती। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मध्यम गति से चल रही हवा के बावजूद ऊंचाई पर छाई धुंध की चादर बृहस्पतिवार को दिन भर धूप की गरमाहट छीनती रही। दिन में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 की मामूली वृद्धि के साथ 4.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन वातावरण में आर्द्रता की अधिकता से नम हवा धूप में भी सिहरन पैदा करती रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायुदाब में कमी के कारण शुक्रवार को हवा कम चलेगी, लेकिन कोहरा और धुंध का मिला-जुला प्रकोप सर्दी बढ़ाएगा। वायुदाब गत तीन दिन से सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ऊंचाई पर धुंध की गाढ़ी परत छाई है। हवा की दिशा बार-बार बदलने से हल्के झोंके भी सर्दी का बखूबी अहसास करा रहे हैं। धुंध के असर से रात में कोहरा देर से गिरना शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस वजह से न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि के साथ 4.6 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन जन सामान्य को सर्दी और ठिठुरन से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। दिन निकलने पर सुबह छह बजे तक धुंध का असर ज्यादा रहा, लेकिन जैसे-जैसे सूर्य किरणें प्रखर हुईं, धुंध में कमी दिखने लगी। इसके बावजूद सर्दी के प्रभाव से सुबह दस बजे के बाद तक सामान्य जनजीवन में ठहराव बना रहा। एक घंटे बाद सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल बढ़ी और इसे बाद ही बाजारों में रौनक आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फ गिरने से हवा की दिशा में हो रहा परिवर्तन धुंध बढ़ाने में सहायक बन रहा है। उनका कहना है कि शुक्रवार को हवा की गति में कमी आने पर भी सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली, क्योंकि ऐसी दशा में कोहरा छाने पर नम हवा दिन में ठिठुरन पैदा कर देगी।

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सुबह धुंध से घिरा आसमान। संवाद

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सुबह धुंध से घिरा आसमान। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed