फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minimum mercury dropped, maximum temperature higher than normal

Shahjahanpur News: न्यूनतम पारा गिरा, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury dropped, maximum temperature higher than normal
शाहजहांपुर। न्यूनतम पारे में बड़ी गिरावट से रात में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। इसकी वजह से दिन में मौसम गरम हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य रूप से 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर इसी तरह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर रहा तो एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में अंतर होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीच अधिक अंतर होने से दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा रहता है। इसकी वजह से बीमारियां बढ़ने को अधिक खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे मौसम में मच्छर अधिक पनपते हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस मौसम में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडा पानी पीना बंद कर दें और रात में कूलर और एसी चलाने से बचें।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed