फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mini Punjab in Ó Scarcity of irrigation

‘मिनी पंजाबÓ में अब सिंचाई का संकट

Wed, 24 Jun 2015 10:57 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Wed, 24 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mini Punjab in Ó Scarcity of irrigation
बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुए किसान के सामने अब फसल की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। तहसील क्षेत्र में फसल सिंचाई में राहत देने वाले तमाम सरकारी नलकूपों के बंद होने और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण किसानों का भरोसा टूट गया है।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों की मेहनत से फसलों की अच्छी पैदावार होने के कारण प्रदेश भर में पुवायां तहसील को 'मिनी पंजाबÓ के नाम से जाना जाता है, लेकिन शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न होने के कारण यहां के किसानों की स्थिति बदहाल हो चली है। कुछ महीने पहले बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, मसूर आदि फसलों के खराब होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब नलकूप विभाग की लचर कार्यशैली के कारण पुवायां, बंडा और खुटार के किसान परेशान घूम रहे हैं और सिंचाई के लिए पंपिग सेट का सहारा लेने को विवश हैं।
विज्ञापन


बहुत खराब हैं हालात
- ब्लाक क्षेत्र में कुल 87 नलकूपों में 32 बंद चल रहे हैं। गांव वीरमपुर का नलकूप संख्या 32, कहमारा का 02, नाहिल का 93, बुझिया का 26, झरसा का 52, मोहनपुर का 106, आंवा का 42, जेवां का 49 ट्रांसफार्मर खराब होने, गांव लखनापुर का 107, बिल्सड़ी बुजुर्ग का 120, जड़ौली का 60, खांड़ेपुर का 54 और बिल्सड़ी खुर्द का 139 लो वोल्टेज के कारण, गांव खितौआ का 50 नंबर नलकूप केबिल खराब होने से बंद पड़े हैं। गांव जनकापुर का 45, लखोहा का 43, बसही का 48, अगौना खुर्द के 56 नंबर में पाइप लाइन टूटी है तो भटपुरा चंदू का 66, सिमरा का 114 में पंप हाउस झुकने, धर्मगदपुर में 67, नाहिल का 31, खजुरिया का 126, जेवां का 75, अगौना बुजुर्ग का 138, बनियानी का 140, बख्त्यारपुर का 121, बेहटा संवात का 16 नंबर मोटर खराबी, पिपरी का 76 नंबर नलकूप पंप खराबी से बंद पड़े हैं।  सिरखिड़ी का 74, पुरेना का 71 और झरसा का 168 नंबर नलकूप तो फेल ही हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार में 32 में पांच नलकूप बंद
खुटार ब्लॉक क्षेत्र के गांव रजमना का 04 पीई और खंड़सार का 08 पीई नलकूप ट्रांसफार्मर खराब होने से बंद पड़े हैं। इसके अलावा गांव नगरा का 15 पीई मोटर फुंकने के कारण, प्रसादपुर का 35 पीई में बोरिंग में रेत भरने से और कढ़ैया का 38 पीई नलकूप मोटर खराब होने के कारण ठप हो गए हैं।

बंडा में तो कई साल से बंद पड़े नलकूप
ब्लॉक क्षेत्र के गांव नवदिया बंकी का 154, जमुनियां खानपुर का 169, पिपरिया घासी का 20 नंबर नलकूप ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बंद हैं, तो वहीं नबावपुर गंगा का 58 में केबिल न होने, लक्ष्मनपुर का 162 नंबर नलकूप पंप हाउस झुका होने के कारण बंद है।

विधायक का गृह क्षेत्र भी सही नहीं
पुवायां। वैसे तो नलकूपों की स्थिति बहुत की खराब है, लेकिन पूर्व सांसद मिथलेश कुमार और  विधायक शकुंतला देवी के पैतृक गांव अगौना बुजुर्ग और उसके आसपास के आधा दर्जन गांवों के नलकूप ठप पड़े हुए हैं। ऐसा भी नहीं कि जनता ने मांग नहीं की, लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई।

बंद नलकूपों से हो रहे लाखों के वारे-न्यारे
पुवायां। नलकूप विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो नलकूप भवनों की रंगाई, मरम्मत, नाली की सफाई आदि के नाम पर आने वाले हर साल लाखों की रकम के वारे-न्यारे हो रहे हैं। जबकि क्षेत्र में नलकूपों की दशा देखकर स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां का किसान किन हालातों से अपनी फसलों को तैयार करता होगा।


होगा समस्याओं का समाधान
मैंने हाल ही में शाहजहांपुर में चार्ज लिया है। खराब नलकूपों के बारे में जानकारी की जाएगी। जल्द ही नलकूप सही कराए जाएंगे और समस्या का समाधन किया जाएगा। पुताई, सफाई आदि के बारे में जानकारी की जाएगी।
- विजय कुमार, एक्सईएन नलकूप खंड शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed