{"_id":"6ace8a6339bbbc820a0018eb","slug":"mini-pickup-overturns-while-trying-to-avoid-a-stray-animal-on-ganga-expressway-six-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187389-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु को बचाने में पलटी मिनी पिकअप, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु को बचाने में पलटी मिनी पिकअप, छह घायल
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु फिर हादसे का कारण बन गया। सोमवार सुबह कुराबडा गांव के सामने अचानक सड़क पर आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में मिनी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
संभल के कैला देवी निवासी दीपक (21), मनीष (20), मुरादाबाद के खुर्द कालिन्द्री निवासी किशनवीर सिंह (30) समेत छह लोग पिकअप से संभल से लखनऊ जा रहे थे। सभी पेंटर हैं और एक सीमेंट कंपनी के लिए दीवारों पर प्रचार लिखने का काम करते हैं।
बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद कुराबडा गांव के सामने अचानक पशु आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दीपक, मनीष और किशनवीर सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हरदीप, अंकित और विनीत को मामूली चोटें आईं, जिनका सीएचसी में उपचार किया गया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर पहले भी छुट्टा पशुओं के अचानक सामने आने से हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे के आसपास पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। इससे वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।