फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions of hands raised in supplication before Allah.

Shahjahanpur News: अल्लाह की बारगाह में दुआ के लिए उठे लाखों हाथ

Thu, 28 May 2026 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Millions of hands raised in supplication before Allah.
ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बृहस्पतिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईदगाह बड़े खुत्बे, छोटे खुत्बे, जामा मस्जिद, ईदगाह गदियाना समेत सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान अल्लाह की बारगाह में लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही तमाम लोग परंपरागत लिबास कुर्ता-पायजामा व सिर पर टोपी लगाकर ईदगाह की ओर जाना शुरू हो गए। सवा साढ़े सात बजे तक बड़ी ईदगाह का परिसर पूरी तरह से भर गया। इस बीच शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर की। इसके बाद उन्होंने दो रकआत नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

लोगों ने आमीन की सदाओं को बुलंद किया। फिर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने ईदगाह में लगे मेले में जमकर खरीदारी की। हलवा पराठा की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। बच्चों ने चाट पकौड़ी और झूले का आनंद लिया। नमाज के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी दी। सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी पंकज पंत आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गदियाना स्थित ईदगाह में हाफिज अनीस अत्तारी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गले मिलकर दी मुबारकबाद
ईदगाह में शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। सपा के कैंप में जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अवधेश वर्मा, रणंजय यादव आदि लोगों से गले मिले। ईदगाह के मुख्य गेट के सामने ही पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, अब्दुल कादिर, फैजान खां आदि लोगों से गले मिले।
--
उर्दू को अपनाने पर दिया जोर
शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने उर्दू को अपनाने पर बल दिया। कहा कि दुनियाबी के साथ दीनी तालीम भी हासिल करें। वह बोले कि सरकार ने मदरसों की आय को बंद कर दिया। ऐसा काम किया, जिससे जानवरों की खाल लेने वाला कोई नहीं रहा। चमड़े की फैक्टरी बंद कर दी गईं। उन्होंने कहा कि खालों को जमीन में दफन करने के बजाय मदरसा गौसुलवरा में भेजे। कासिम रजा ने कुर्बानी का फोटो शेयर नहीं करने की अपील की।
--
ग्रामीण इलाकों में भी अदा की गई नमाज
जिले के ग्रामीण इलाकों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। मीरानपुर कटरा में प्रमुख खानकाह-ए-कलीमियां में सज्जादानशीन हजरत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी व ईदगाह में मौलाना अबसार अहमद खां नूरी ने नमाज अदा कराते हुए मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ की। पूर्व विधायक राजेश यादव, सरवर महमूद कलीमी, एहसाम मियां, खानकाह ए हुसैनिया कलीमीया के सज्जादानशीन सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. पूजा कसाना, पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
खुदागंज में ईदगाह दीपपुर, जामा मस्जिद दीपपुर, आलमनगर, जलालपुर, सराय खुदागंज में नमाज अदा की गई। तिलहर में मौजमपुर स्थित ईदगाह में खानकाह-ए-लियाकती के सज्जादानशीन व शहर इमाम मोहम्मद सुआलेह शद्दन मियां ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह कमेटी के सदर अध्यक्ष चांद अंसारी ने मुबारकबाद दी। उमरपुर स्थित ईदगाह में मौलाना जुबैर, मोहल्ला कच्चा कटरा की बड़ी मस्जिद में मौलाना नौशाद, बहादुरगंज में मौलाना आफताब रजा, चौहटियां बाजार मस्जिद में हाफिज इदरीस रजा, चौकवाली मस्जिद में हाफिज अदीब और बाजार वाली मस्जिद में मौलाना इमरान रजा ने नमाज अदा कराई।
निगोही में जामा मस्जिद गौसनगर में हाफिज हाशिम कादरी ने नमाज अदा कराई। खेड़े वाली नई मस्जिद में मौलाना उवैस, इस्लाम नगर गोटिया में हाफिज मोहम्मद अशफाक, जामा मस्जिद में हाजी हाफिज तस्लीम रजा नूरी ने नमाज पढ़ाई। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, समाजसेवी सत्यपाल सक्सेना ने गले मिलकर बधाई दी।

कांट ईदगाह में मौलाना मोहम्मद रागिब रजा खान ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष शहजाद अहमद खां ने प्रशासन की ओर से जारी कुर्बानी संबंधी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी। सेहरामऊ दक्षिणी में गांव कुतुआपुर, बादशाहनगर, भरगवां, पसगवां, जुम्मनपुरवा आदि में नमाज अदा कराई गई।

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

ईदगाह में ईद-उज-अजहा की नमाज अदा करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed