फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Milk will be healthy Prisdiy school children

दूध पीकर सेहतमंद होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Thu, 25 Jun 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Milk will be healthy Prisdiy school children
परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उनकी सेहत भी अच्छी रहे, इसके लिए अब उन्हें दूध भी पिलाया जाएगा। कक्षा आठ तक के बच्चों को सप्ताह में एक बार 200 मिलीलीटर दूध दिया जाएगा। यह आदेश सचिव एचएल गुप्ता ने सभी डीएम और बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

इस आदेश के अनुक्रम में बीएसए राजेश वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रत्येक बुधवार को कक्षा आठ तक के बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा करने के लिए उन्हें मिड डे मील के साथ में 200 मिलीलीटर दूध प्रत्येक बुधवार को दिया जाना तय किया गया है। कहा, आदेश का पालन 15 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एमडीएम में दूध वितरण योजना बढ़ाने के साथ ही मिड-डे मील के मेन्यू में भी परिवर्तन कर दिया गया है। इसमें सोमवार और बृहस्पतिवार को अब दलिया नहीं बनाया जा सकेगा। बुधवार को कढ़ी-चावल और खीर को हटाकर इसकी जगह कोफ्ता-चावल और 200 मिली दूध वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को भी खीर नहीं बनाई जा सकेगी। मंगलवार और शुक्रवार के मेन्यू में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे निरीक्षण
मिड-डे मील के जिला समन्वयक निश्चय सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में दूध वितरण हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पांच अगस्त को प्रदेश के कुछ विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed