फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Milk dairies should be shifted out of city limits by March 31

Shahjahanpur News: 31 मार्च तक शहर की सीमा से बाहर की जाएं दूध की डेयरियां

Fri, 21 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Milk dairies should be shifted out of city limits by March 31
शाहजहांपुर। नगर निगम से संबंधित कार्याें की डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने 31 मार्च तक शहर की सीमा के बाहर दूध की डेयरियों को करने के निर्देश दिए। कहा कि ई-रिक्शा रूट-4 बरेली मोड़ से दुर्गा तिराहे तक 156 चिह्नित ई-रिक्शा का ही संचालन तय किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने साप्ताहिक बुध बाजार में पेयजल, लाइट, शौचालय एवं आने-जाने के लिए मार्ग सहित व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शुक्र बाजार की तरह ही बुध बाजार का भी दुकानदारों का सत्यापन कराया जाए। ई-बस संचालन के संबंध में बरेली मोड़ से रेलवे स्टेशन के अलावा चारखंभा से घंटाघर होते हुए बस अड्डे तक ई-बस सेवा चलवाना शुरू की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-बस स्टॉप स्थलों को चिह्नित कर संकेत लगाया जाएं। रूट एक पर भी 142 चिह्नित ई-रिक्शा के अलावा अन्य ई-रिक्शा नहीं चलने दिए जाएं। केरूगंज से कचहरी तक सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। राजघाट से केरूगंज तक टायर एवं वाहन मैकेनिक दुकानों को नोटिस देकर बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि दुकानदार एवं मैकेनिक सड़क पर कार्य करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि शहर के हॉल, डीजे, बैंड-बाजा एवं बड़े झूले लगाने वाले स्वामियों के साथ बैठक कर करें, साथ ही निर्देशित करें कि रात 10 से सुबह छह बजे तक डीजे, बैंड-बाजा नहीं बजेगा। इससे बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एसपी राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed