शाहजहांपुर। कठेरिया समाज कल्याण समिति की ओर से गांधी भवन सभागार में 10वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के प्रतिनिधि के रूप में चंद्रशेखर उर्फ धीरू ने भाग लिया। कठेरिया ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके बल पर समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया, प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह कठेरिया, विजय राणा, अधिशासी अभियंता महेश कठेरिया ने हाईस्कूल के 55 व इंटरमीडिएट 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद कठेरिया, रामशरण कठेरिया अरुण कठेरिया आदि मौजूद रहे। संवाद