फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury from the rain with thunderstorm rolled ten degrees

आंधी के साथ बारिश से पारा दस डिग्री लुढ़का

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हिमांचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से जिले में भी मौसम ने बुधवार को देर रात करवट बदल ली। आधी रात के बाद आसमान पर काली घटाएं घिरने लगीं। बृहस्पतिवार को तड़के आंधी के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश होने से पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तापमान गिरने से भीषण गर्मी से हांफ रहे जनजीवन को काफी राहत मिली। गर्मी से कुम्हला रहीं फसलों को बरसात से जीवनदान मिलना तय माना जा रहा है। बता दें कि बीते दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया था जो आज घटकर 26.6 डिग्री रह गया। रात में हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में बुधवार के सापेक्ष छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण गर्मी से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिली। बारिश के कारण वातावरण में पैदा हुई नमी का साथ पाकर हवा भी ठंडी हो गई। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से उमस महसूस की गई, लेकिन दिन ढलने के बाद मौसम फिर से खुशगवार हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात में 10.6 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है। उन्होंने बताया कि मई मासान्त तक 69.8 मिमी अनुमानित औसत वर्षा के सापेक्ष अब तक 24 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बारिश और तापमान गिरने से सभी फसलों को लाभ होगा। बरसात से बागों मेें आम का साइज बढ़ेगा और अन्य फसलें भी तेजी से बढ़वार ले सकेंगी। 
विज्ञापन

 
गन्ना के लिए साबित होगी अमृत की वर्षा 
रबी सीजन की समाप्ति पर हुई बरसात गन्ना की फसल के लिए अमृत वर्षा साबित होगी। सब्जियों का फूल नहीं झड़ेगा और उनसे फल भी बनेंगे। मूंग, उड़द आदि दलहनी फसलों को तेजी से बढ़ने का मौका मिलेगा। जिन किसान भाइयों का गेहूं कटने के बाद खेत खाली हो चुके हैं, वे जुताई करके हरी खाद तैयार करने के लिए ढैंचा बीज की बुवाई कर सकते हैं।  -डॉ. केएम सिंह, शस्य विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed