फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mentallly challenged son

मानसिक मंदित बेटे को जंजीरों में कैद करने को मजबूर हैं मां-बाप, मदद की दरकार

Sun, 02 Feb 2020 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
mentallly challenged son
शाहजहांपुर। हर माता-पिता की इच्छा होती है कि वह अपने बच्चों को बेहतर सुख सुविधा दे, लेकिन सदर तहसील के सिमरिया सहसपुर गांव में एक माता-पिता ने अपने ही बेटे को जंजीरों से जकड़ रखा है।
विज्ञापन

यह मामला सिमरिया सहसपुर का है। चार साल पहले यहां रहने वाले एक मजदूर का 16 वर्षीय बेटा बीमारी की गिरफ्त में आ गया था। माता-पिता ने उसका काफी इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और धीरे-धीरे उसकी बीमारी बढ़ती चली गई। समय बीतने के साथ ही वह मानसिक संतुलन खो बैठा और राह चलते लोगों पर अक्सर हमलावर होने लगा। उसके पिता का कहना है कि बेटे को लेकर लोगों की शिकायतें भी काफी बढ़ गईं। समस्या समझने के बजाय कई बार लोग विवाद पर आमादा होने लगे। कोई रास्ता न देख उन्हें बेटे को मजबूरन जंजीरों से जकड़ना पड़ा। मगर बेटे की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को नहीं मिला लाभ
लड़के के पिता का कहना है कि उन्हें सरकारी मदद के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। मजदूरी कर परिवार चलाने के साथ ही जितना हो सका बेटे के लिए किया। जब इलाज का खर्च और कोई उम्मीद नहीं बची तो अब थक कर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed