{"_id":"5e5818cd8ebc3ef3b8612351","slug":"mental-man-reached-in-doctor-dress-shahjahanpur-news-bly3976320193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की भेषभूषा पहनकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा मानसिक मंदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की भेषभूषा पहनकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा मानसिक मंदित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर हंगामा हो गया। दरअसल यहां एक युवक डॉक्टर की वेशभूषा में घूम रहा था। आरोप है कि वह मरीजों से सुविधा शुल्क की मांग और अभद्रता कर रहा था। आक्रोशित तीमारदारों ने उसे पकड़ लिया और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में तहरीर दे दी गई है। प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा ने भी पुलिस चौकी जाकर पकड़े गए युवक से पूछताछ की। बाद में पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, तब उसे छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर की वेशभूषा में घूम रहा था। तीमारदारों के मुताबिक वह भर्ती हर मरीज के पास जाकर इलाज के एवज में सुविधा शुल्क मांग रहा था। मरीजों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी कर रहा था। इसी वक्त गांव मंसूरपुर निवासी राजन मिश्रा भी ट्रामा सेंटर में भर्ती अपने किसी परिचित को देखने आए थे। वह उनसे भी उलझने लगा। विवाद बढ़ने पर राजन ने अपने साथियों की मदद से युवक को पकड़ लिया और पुलिस चौकी मेडिकल कॉलेज ले आए। पुलिस हिरासत में भी वह हंगामा करने लगा। हंगामे की सूचना पर प्राचार्य डॉ. अभय सिंहा भी पुलिस चौकी पहुंच गए और उससे पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। तब पकड़ कर लाने वाले लोगों की सहमति के बाद पुलिस ने उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज ना आने की हिदायत देकर छोड़ दिया।