फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Memorandum submitted to Divisional Transport Officer for surrendering buses

Shahjahanpur News: बसों को सरेंडर करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Divisional Transport Officer for surrendering buses
बरेली के संभागीय परिवहन अ​धिकारी से मुलाकात करते शाहजहांपुर के अनुबं​धित बस मालिक। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। डग्गामार वाहनों की वजह से अनुबंधित बसों का खर्च नहीं निकलने पर सोमवार पर उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ऑनर्स एसाेसिएशन ने संभागीय परिवहन अधिकारी को बसों को सरेंडर कराने की गुजारिश की। उन्होंने डग्गामार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की। आरटीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एआरटीओ से मुलाकात कर अपनी 35 गाड़ियों के कागज देकर सरेंडर करने की मांग की थी। इसके अगले दिन परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 32 वाहनों को सीज करते हुए 95 का चालान किया था। उसके बाद भी कार्रवाई की गई। इतनी कार्रवाई से अनुबंधित बस मालिक संतुष्ट नहीं हैं। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरटीओ बरेली से मुलाकात कर ज्ञापन देकर बताया कि डग्गामार वाहनों की वजह से बस का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। एक-दो दिन की कार्रवाई से अनधिकृत वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगने वाली है। ऐसे में बसों का संचालन बनाए रखने में असमर्थ हैं। इसलिए उनकी गाड़ियो को समर्पण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रामकुमार, ओमकार यादव, महासचिव निर्निमेष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---------
-अवैध रूप से चलने वाले वाहनों पर लगातार चालान और सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध स्टैंड को नहीं चलने दिया जाएगा।
-शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed