{"_id":"a0e77227ba65539760d06ce7c6fb0a15","slug":"memorandum-given-to-the-cleaning-of-ramadan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में सफाई को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में सफाई को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Jun 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद की अव्यवस्थाओं पर डीएम का ध्यान आकृष्ट करने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही रमजान के पाक महीने में शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ज्ञापन भी दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना शुरू होने में चंद दिन ही बाकी हैं। पूरा शहर गंदगी से अटा पड़ा है। शहर में तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां कीचड़ से बज-बजा रही हैं। रमजान के महीने में इससे रोजेदारों को परेशानी होगी। कार्यकर्ताओं ने शहर में सफाई कराने के साथ ही मस्जिदों, चौराहों और कब्रिस्तानों के आसपास लाइटें सही कराने और पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। साथ ही डीएम से रोजा अफ्तार और सहरी के वक्त विद्युत कटौती बंद कराने को भी कहा। प्रदर्शन करने वालों में तसलीम लगारी, मोहम्मद आबिद, शाहिद अंसारी, गज्जू शाह, जमीर अहमद, करीम अहमद, नसीब, रिंकू, हनीफ, आशिक, फैजान खां, मुबश्शिर खां, शबलू खां आदि शामिल रहे।