फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Membership of sugarcane farmers who do not deposit shares will end

शेयर जमा नहीं करने वाले गन्ना किसानों की खत्म होगी समिति सदस्यता

Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Membership of sugarcane farmers who do not deposit shares will end
शाहजहांपुर के रोजा में बुधवार को गन्ना विकास परिषद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले की सहकारी गन्ना समितियों के सदस्य बने जिन किसानों ने अपने शेयर की धनराशि जमा नहीं की है, उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाएगी। रोजा स्थित गन्ना विकास परिषद में बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) डॉ. खुशीराम भार्गव ने सहकारी गन्ना समिति के सचिव और गन्ना पर्यवेक्षकों को इसी आशय के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी सदस्य का समिति में शेयर कम जमा है तो उसे नोटिस जारी करेें। डीसीओ डॉ. भार्गव ने हिस्सेदारी का प्रमाण पत्र तैयार कराने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। एक सप्ताह में बैलेंस शीट तैयार कराने, अपूर्ण शेयर धारक सदस्यों से नकद धनराशि लेकर शेयर जमा कराने के निर्देश दिए। समिति बायलाज (नियमावली) के अनुसार सदस्यों की संख्या के आधार पर उनके डेलीगेट तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं सौ सदस्यों से कम संख्या होने पर डेलीगेट बनाए हैं तो उसे संशोधित करें। राजस्व ग्राम में मजरा को जोड़ने के संबंध में सूचना संयुक्त गन्ना आयुक्त सहकारी समितियां को भेजें।
विज्ञापन

इफको प्रतिनिधि प्रतीक चौबे ने नैनो यूरिया के प्रयोग एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। बैठक में रोजा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कनौजिया, निगोही के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सर्वेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक सतीश गुप्ता, मुकेश कुमार, राम रक्षा तिवारी, मोनिका, दीप शिखा, अमृता जैन, आकाश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed