फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Members sat in the Municipal Auditorium for four hours to see the proceedings register.

Shahjahanpur News: कार्यवाही रजिस्टर देखने के लिए पालिका सभागार में चार घंटे तक बैठे रहे सदस्य

Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Members sat in the Municipal Auditorium for four hours to see the proceedings register.
पुवायां। विभिन्न समस्याओंं का समाधान कराने की मांग को लेकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर चुके नगर पालिका सदस्योंं ने बुधवार को कार्यालय के सभागार में प्रदर्शन किया। वह बैठक की कार्यवाही का रजिस्टर देखना चाहते थे। इसलिए वह चार घंटे तक परिसर में बैठे रहे। इसके बाद एक कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ईओ को पत्र सौंपकर चले गए।
विज्ञापन


नगर पालिका के कई सदस्य बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ से मिलकर सात मार्च को हुई बोर्ड बैठक की कार्यवाही का रजिस्टर दिखाने की मांग की। ईओ ने बताया, रजिस्टर चेयरमैन केे पास है।
विज्ञापन


रजिस्टर नहीं मिलने से नाराज सदस्य सभागार में ही बैठ गए। इससे नाराज सदस्यों ने पालिका गेट पर आकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जल विभाग में कार्यरत एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ईओ को पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि 15 फरवरी को ईओ को पत्र देकर आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की उनके कार्यस्थल सहित सूची मांगी थी। सूची अभी तक नहीं मिल सकी है। इस पर उन लोगों ने पूर्व में बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया था।


नौै मार्च को सदस्यों ने प्रमुख सचिव आदि अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की थी। इस दौरान सदस्य रंजीत कुमार, राजेश त्रिवेदी, रजनीश कुमार, हरिओम राना, जितिन कुमार, अंग्रेश सिंह ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक बोर्ड बैठक का बहिष्कार रहेगा।

-----

पालिका के सदस्य आए थे। एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जाएगी और सदस्यों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।



सतेंद्र प्रकाश, ईओ नगर पालिका पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed