{"_id":"689b7a3b79f1c9c05401dc1a","slug":"members-of-the-state-level-monitoring-committee-reviewed-the-schemes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-150307-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राज्यस्तरीय निगरानी समिति के सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राज्यस्तरीय निगरानी समिति के सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने योजनाओं के संबंध में सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में बैठक ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बने शौचालयों, उज्ज्वला योजना, विद्युत सौभाग्य योजना, ज्योति बीमा स्वास्थ्य योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्ट्रीट लाइट, लगाए गए हैंडपंप आदि विकास कार्याें की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स, आयुष्मान कार्ड, बीमा, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, अंत्योदय राशन कार्ड एवं समय से वेतन सहित संसाधन एवं सुविधाएं मिलनीं चाहिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 175 गांव के विकास कार्यों के संबंध में विभागों से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छकार समाज के साथ भेदभाव न हो। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार, डीडीओ ऋषि पाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीके साहू आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद