फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mela

ढाईघाट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

Thu, 07 Nov 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
mela
मिर्जापुर। कार्तिक मेला ढाईघाट के लिए गंगा तट पर रंग-बिरंगे तंबुओं का शहर बसने लगा है। ढाईघाट के प्रसिद्ध मेला में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसलिए मुख्य मार्ग और मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है। वहीं, बिजली-पानी की व्यवस्था करने के लिए काम बराबर जारी है। मेला में दुकानें सजाने को दुकानदारों और घाट पर पूजा-पाठ करने के लिए भट्ट, पुरोहितों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्तिक मास में बुधवार से ढाईघाट मेला शुरू हो गया। हालांकि अभी श्रद्धालुओं का कहीं अता-पता नहीं है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए एक-दो दिन पहले पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सविधाएं मुहैया कराने को जिला पंचायत की ओर से युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। इतना ही नहीं गंगा घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग का का कार्य भी पूरा हो चुका है। घाटों की सफाई कराई जा चुकी है। करीब चार किलोमीटर क्षेत्रफल में लगने वाले कार्तिक मेला में अस्थाई रूप से कोतवाली स्थापित की जा चुकी है। प्रकाश के लिए बिजली लाइन डाली जा चुकी है। हैंडपंप लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के मेला बाबू तुलसीराम ने बताया की मेले में जनसुविधाओं के लिए साढ़े पांच लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। मेले को रोचक बनाने के लिए जहां खेल-तमाशे, धार्मिक आयोजन, झूलों आदि की व्यवस्था होगी, वहीं 10 नवंबर को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मिर्जापुर सुधाकर पांडेय ने मेले की सुरक्षा का दायित्व एसएसआई रामायण सिंह को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि मेला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 एसआई, 20 हेड कांस्टेबिल, 50 कांस्टेबिल समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। इसके अलावा आंसू गैस टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर उपलब्ध रहेगी। सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed