फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meeting was a coincidence, separation was destiny...

Shahjahanpur News: मिलना था इत्तेफाक बिछड़ना नसीब था...

Sat, 20 Jan 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Meeting was a coincidence, separation was destiny...
शाहजहांपुर में अ​खिल भारतीय कवि सम्मेलन में उप​स्थित श्रोता। स्रोत-संस्था
शाहजहांपुर। कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड के 19वें स्थापना दिवस पर साहित्य अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आधी रात के बाद तक चले कवि सम्मेलन में कवियों और शायरों ने प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे की शुरुआत प्रबंध निदेशक रवि कुमार चोपड़ा, सी. सुधाकर, चौधरी विजेंद्र सिंह, राजन चौधरी, बीपी कौशिक, बीएस प्रसाद, भंवर सिंह शेखावत, बीएस यादव, जीआरएस माथुर, शोभा तांपी, मनीष कुमार ने दीप जलाकर की। सरस्वती वंदना के बाद कवि सम्मेलन में कविता व शायरी की फुहारों से श्रोता देर रात तक भीगते रहे। अंतरराष्ट्रीय शायर अंजुम रहबर की गजलें खूब सराही गईं। उन्होंने सुनाया-मिलना था इत्तेफाक बिछड़ना नसीब था, वो उतनी दूर हो गया जितना करीब था। व्यंग्यकार डॉ. संपत सरल ने व्यंग्य से लोगों को खूब गुदगुदाया। शृंगार रस की कवयित्री डॉ. भुवन माेहनी ने अपनी रचनाओं से वाहवाही लूटी। कवि डॉ. शशिकांत यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. कुंवर जावेद, हास्य कवि डॉ. अनिल चौबे और गीतकार अमन अक्षर की रचनाओं पर देर तक ताली बजती रहीं। कवि सम्मेलन का संयोजन वरिष्ठ रंगकर्मी प्रमोद प्रमिल ने किया। कार्यक्रम में हितेश कुलश्रेष्ठ, जेपी श्रीवास्तव, आनंद पाठक, ताहिर अली राजू, कुंवरपाल सिंह भंडारी का सहयोग रहा। आभार उपाध्यक्ष बीके सिंह ने व्यक्त किया।

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed