{"_id":"6500aafe636ce045200afbd6","slug":"med-students-passed-the-examination-in-first-division-in-gf-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-4558-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में एमएड के विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में एमएड के विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की परीक्षा
विज्ञापन
एमएड प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमएड प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसमें जीएफ कॉलेज में एमएड के छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
एमएड द्वितीय वर्ष की छात्रा समीरा खान ने 81.7 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनल गर्ग 79.38 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व मीना कंडवाल 79.23 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहीं। एमएड प्रथम वर्ष में एंजेलिका मार्टिन ने 81.66 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, निशा माॅर्टिन ने 80.66 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और अभयम पांडेय ने 80 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कहा कि परिश्रम व एकाग्रता ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। सकारात्मक सोच के साथ किया प्रयास सदैव सफल होता है। इस मौके पर प्रोफेसर मोहसिन हसन खान, फैयाज अहमद, डॉ. अर्चना सक्सेना, मीनाक्षी गोयल, आशुतोष अग्निहोत्री, विपिन कुमार शर्मा, डॉ. सर्वेश चंद्र राजपूत, डॉ. आनंद मोहन पांडेय, चांद मियां, डॉ. प्रिया दीक्षित, शिखा श्रीवास्तव, नेहा खान ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।