फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mechanic murdered for two hundred rupees received as reward in shahjahanpur

Shahjahanpur News: इनाम में मिले दो सौ रुपये को लेकर मैकेनिक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 07:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करने वाले मैकेनिक की हत्या कर दी गई। इनाम में मिले दो सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में साथी मैकेनिक ने उनके माथे पर डंडा मार दिया था। 

विज्ञापन
Mechanic murdered for two hundred rupees received as reward in shahjahanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में इनाम के तौर पर मिले दो सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में मैकेनिक ने गुरुवार दोपहर साथी की डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गांव नगला जमीने हरना निवासी धनपाल (40) पुवायां में भवानी ट्रैक्टर एजेंसी पर 20 साल से मैकेनिक का काम कर रहे थे। एजेंसी पर मूल रूप से गांव गुलौली और वर्तमान में जेबा रोड निवासी रामप्रताप भी मैकेनिक का काम करता था। 
विज्ञापन


गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन ट्रैक्टरों की बिक्री हुई तो ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों ने मैकेनिक को इनाम भी दिया था। एक ट्रैक्टर धनपाल ने सेट किया था, लेकिन इनाम के दो सौ रुपये रामप्रताप ने रख लिए। धनपाल ने रामप्रताप से शिकायत की तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माथे पर लगा था डंडा 
विवाद के बाद दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे धनपाल एजेंसी से सौ मीटर दूर वर्कशॉप पर चला गया। रामप्रताप भी पीछे से वर्कशॉप पर पहुंच गया। यहां भी विवाद के बाद रामप्रताप ने धर्मपाल के डंडा मार दिया जो नाक के ऊपरी हिस्से और माथे पर लगा। इससे धनपाल बेहोश होकर गिर पड़ा। 

जानकारी पाकर ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी सुरेंद्र कुमार मलहोत्रा और कर्मचारी धनपाल को निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल से धनपाल को सीएचसी पर ले जाने को कह दिया गया। सीएचसी पर डॉक्टर ने धनपाल को मृत घोषित कर दिया। 

भाई ने कराई हत्या की रिपोर्ट 
जानकारी पाकर धनपाल की पत्नी विद्यावती और भाई प्रमोद भी सीएचसी पहुंचे। प्रमोद की ओर से रामप्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। धनपाल की मौत से पत्नी, पुत्र पंकज, शिवलोक और पुत्री शालू सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ पंकज पंत ने भी सीएचसी पर पहुंचकर जानकारी ली और मौका मुआयना किया। 

जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि प्रमोद की ओर से रामप्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed