{"_id":"699f3b10d848de25160cccf0","slug":"meaning-in-living-life-with-love-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166604-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम से जीवन जीने में ही सार्थकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम से जीवन जीने में ही सार्थकता
विज्ञापन
आरसी मिशन में ध्यान करते अभ्यासी। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल दाजी के सानिध्य और मार्गदर्शन में रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित वसंत उत्सव–2026 के चौथे चरण की बुधवार से शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा कि जीवन को प्रेम से जिएं तभी सार्थकता होगी।
प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। दाजी ने कहा कि हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य अपने गुरु जैसा बनना होना चाहिए। हम सांसारिक जीवन में फंसकर अपनी इच्छाओं के गुलाम बन जाते हैं।
सायंकालीन ध्यान सत्र में भी दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। इस मौके पर दाजी के संदेशों की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। आयोजन में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, माधोगोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, सुयश सिन्हा, ममता सिंह, राजगोपाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, दीपक कुमार, खुशी, नीलम सेठ, मनोहरी, जिज्ञासु, एसके शर्मा, कृष्णा भारद्वाज, कर्णिका सिंह आदि का सहयोग रहा।