फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MDR TB patients will now have to take medicine for only six months

Shahjahanpur News: एमडीआर टीबी के मरीजों को अब छह माह ही खानी होगी दवा

Tue, 24 Jun 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
MDR TB patients will now have to take medicine for only six months
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बीपीएएलएम रेजिमेन का शुभारंभ किया। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : दिबियापुर बाईपास का अधूरा नाला।
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीडीआर टीबी सेंटर में प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बीपीएएलएम रेजिमेन का शुभारंभ एमडीआर-टीबी के रोगी को दवा देकर किया गया।
विज्ञापन

टीबी एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष डाॅ. अंकिता वर्मा ने बताया कि पूर्व में मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरक्लोसिस (एमडीआर-टीबी), जिसे बिगड़ी टीबी भी कहते हैं, होने पर रोगियों को लंबे समय तक दवा खानी पड़ती थी। नौ से 11 माह कभी-कभी 18 से 20 माह तक दवा लेनी होती थी। लंबे समय तक दवा खाने से रोगी परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन

अब इस बीपीएएलएम रेजिमेन से रोगी मात्र छह माह तक नियमानुसार दवा खाकर पूर्ण रूप से स्वस्थ हो सकेंगे। उन्हें लंबे समय तक दवा नहीं खानी पड़ेगी। सभी बिगड़ी टीबी के मरीजों के लिए दवाइयां निशुल्क हैं। कार्यक्रम में डाॅ. शुभम जैन, आशीष श्रीवास्तव, रंजीत सक्सेना, मनोज कुमार, अवन यादव, विनोद कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed