{"_id":"574895e54f1c1b9b37690c5c","slug":"mdm-closure-junior-teacher-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम बंद करने को डीएम से मिले जूनियर शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम बंद करने को डीएम से मिले जूनियर शिक्षक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम बंद करने को डीएम से मिले जूनियर शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा आठ तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील मुहैया कराने का शासन का निर्णय शिक्षकों को बेचैन किए है। प्राथमिक शिक्षकों के बाद अब जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शुक्रवार को डीएम से भेंटकर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति से अवगत कराते हुए मध्याह्न भोजन गर्मी की छुट्टियों में बंद कराने का आग्रह किया। डीएम ने एमडीएम डायरेक्टर से बात कर कोई निर्णय लेने को कहकर शिक्षकों को टरका दिया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष राधारमण त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष जागेश पाली के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डीएम पुष्पा सिंह से मुलाकात कर स्कूलों में बच्चों की संख्या नगण्य रहने और कहीं-कहीं बच्चे बिल्कुल न आने पर मिड-डे मील बंद कराए जाने का अनुरोध किया। शिक्षकों का कहना था कि गर्मी की छुट्टियों में अधिकांश बच्चे रिश्तेदारियों में चले गए हैं और अभिभावक भी गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं, ऐसी स्थिति में योजना का दुरुपयोग होने की संभावना है। शिक्षकों ने कहा कि उनकी परेशानी को देखते हुए ग्रीष्मावकाश में मध्याह्न भोजन बंद कराया जाना ही उचित है। शिक्षकों की बात सुनकर डीएम ने कहा कि वह एमडीएम डायरेक्टर से बात करके कोई निर्णय लेंगी। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री विश्राम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगरे लाल, उपाध्यक्ष नफीस खां, अजय कुमार, राजेश बाबू सक्सेना, चंद्रकांत, राजेश सिंह, सगीर खां, दिनेश गंगवार, प्रीति, राम निवास, गीता भारती, मधु राजरानी, रामसेवक, विजय पाल, परवीन बेगम, नवनीत कुमार, ज्योति रस्तोगी, नीलिमा शर्मा, प्रीति मिश्रा, इंदुजा मिश्रा आदि शामिल रहे।
बीएसए को स्कूल में दो बच्चे ही मिले
ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील वितरण संबंधी शासनादेश के फरमान की हकीकत शुक्रवार को बीएसए राकेश कुमार के सामने आ गई। कलान क्षेत्र में समग्र ग्राम में विकास कार्यों के सत्यापन को पहुंचे बीएसए राकेश कुमार ने क्षेत्र के भर्रामई चांदपुर और दारानगर अर्थरी स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि भर्रामई चांदपुर में उन्हें मात्र दो बच्चे और दारानगर अर्थरी में 21 बच्चे मिड-डे मील के लिए स्कूल में मिले।