फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maximum mercury is near the minimum, difference is just 2.6 degrees

Shahjahanpur News: न्यूनतम के नजदीक अधिकतम पारा, सिर्फ 2.6 डिग्री का अंतर

Tue, 31 Dec 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury is near the minimum, difference is just 2.6 degrees
शाहजहांपुर। सर्द हवा सोमवार को पूरे दिन सिहरन पैदा करती रही। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया। इससे न्यूनतम में सिर्फ 2.6 अंक का अंतर रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन

रविवार की रात 10 बजे के बाद तेज सर्द हवा चलनी शुरू हो गई थीं। घर के बाहर निकलने पर ठंडी हवा के झोंके लोगों को कंपकंपा रहे थे। सुबह थोड़ी देर कोहरा छाया रहा, लेकिन तेज हवा के कारण मौसम साफ हो गया। बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के कारण ठंड में न घर के अंदर राहत मिली और न ही बाहर। गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद लोगों को ठंड महसूस होती रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचने के लिए लोग आग तापते हुए नजर आए। सुबह सामान्य से तेज पछुआ हवा 15 से 20 किमी की रफ्तार से चली। इसकी वजह से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। सोमवार शाम को पछुआ हवा चल रही है। मंगलवार को न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से कोहरा का असर कम रहेगा।

-----
झुलसा रोग लगने पर फंगीसाइड का करें स्प्रे
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। इस मौसम में पाला गिरने की संभावना बढ़ गई है। अगर मौसम इसी तरह से कई दिनों तक बना रहा तो आलू और सरसों की फसल में झुलसा रोग बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा। सब्जियों के उत्पादन में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अगर आलू या सरसों में झुलसा लगता है तो किसान फंगीसाइड मैंकोजेब 72 प्रतिशत का एक किलोग्राम एक एकड़ फसल में स्प्रे करें। इससे झुलसा रोग नहीं लगेगा और फसल सुरक्षित रहेगी।
-----
पिछले वर्षों में 30 दिसंबर का तापमान
वर्ष न्यूनतम अधिकतम

2021 9.0 18.2
2022 5.5 16.2

2023 10.0 15.0
2024 12.4 15.0

रूबीना।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed