फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maunath breaking semi-final defeat Banaras

मऊनाथ भंजन को हराकर बनारस सेमीफाइनल में

Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Maunath breaking semi-final defeat Banaras
फुटबाल
ओसीएफ रामलीला मैदान में चल रहे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल मैच मऊनाथ भंजन और बनारस की टीम के बीच खेला गया। इसमें टाईब्रेकर के माध्यम से बनारस ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच के संघर्षपूर्ण मुकाबले में मऊनाथ भंजन और बनारस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ आक्रमण किए, लेकिन गोेल करने में कोई टीम कामयाब नहीं हो सकी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बिना गोल के ही खेलीं। बाद में मैच का फैसला टाईब्रेकर से किया गया। इसमें बनारस की टीम ने विजय दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने का अधिकार हासिल किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि योगेश गुप्ता और संजय सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी की भूमिका अशोक सिंह, अयूब, कौशल किशोर और संजीव सिंह ने निभाई। अजमल और संजीव सक्सेना के संचालन में हुए मैच में अनिल डांडिया, आयोजन सचिव दिलीप शर्मा ने अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed