फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Matters related to irrigation Committee will examine

सिंचाईं से संबंधित मामलों की जांच करेगी कमेटी

Wed, 15 Apr 2015 08:08 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Matters related to irrigation Committee will examine
जिला पंचायत कार्यालय में सिंचाईं बंधुओं की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई। इसमें नहरों की समुचित सफाई कराने, नहरों की कटिंग रोकने, टेल तक पानी पहुंचाने, रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन, खराब नलकूपों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने उठाया। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जांच कमेटी का गठन करके जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नलकूपों एवं अन्य की बोरिंग योजना के बारे में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने सभी को बताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी सप्लाई किया जाए। इस पर सिंचाई विभाग के अभियंता ने एक सप्ताह में रोस्टर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग और सिंचाई विभाग के साथ ही जनप्रतिनिधियों को सदस्य नामित किया। उन्होंने कहा कि तिलहर क्षेत्र के 65 नलकूप विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से खराब पड़े हैं। इसकी जांच करके आख्या उपलब्ध कराएं। साथ ही कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों से मिलने वाली कार्ययोजना तैया कर लें, जिससे समय से काम शुरू किया जा सके। बैठक में सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र यादव, सुशील गुप्ता, राजीव सक्सेना, आरके यादव, फकीरेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed